बरेली, लखीमपुर, सीतापुर आदि जनपदों से आये सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था, कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी, प्रियंका गांधी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय जी-पूर्व मंत्री के समक्ष सीतापुर, लखीमपुरखीरी, बरेली एवं अन्य जनपदों से आये सैंकड़ों की संख्या में विभिन्न वर्गों के लोगों ने सीतापुर से सांसद राकेश राठौर जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि आज इतनी बड़ी संख्या में इस भीषण गर्मी में काफी दूर-दूर से लोग प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय आये हैं यह इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि कांग्रेस पार्टी और जनप्रिय नेता राहुल गांधी के प्रति आम लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। उन्होने कहा कि कई जिला पंचायत सदस्य और प्रधान भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। यह राहुल जी द्वारा आम जनता और देश के लिए उठाये जा रहे आवाज को समर्थन है और उनके प्रति प्यार और विश्वास दर्शाता है। उन्होने देश में नोटबंदी से जहां आम जनता और हर वर्ग त्राहिमाम करने के विवश था वहीं जीएसटी जो कि देश में गब्बर सिंह टैक्स के रूप में थोपा गया व्यापारी वर्ग तबाह हो गया। कुछ दिन पहले राहुल जी ने कहा था कि आर्थिक तबाही का तूफान आने वाला है वह भी सच हो गया पहले डीजल, पेट्रोल, सीएनजी फिर कामर्शियल गैस और घरेलू गैस के दाम बेतहाशा बढ़ाये गये और आज फिर 29 रू0 दाम रात्रि में बढ़ा दिये गये, दवा, खाद्य सामग्री के दाम आसमान छू रहे हैं और यह सब मोदी सरकार की विफलता और जनविरोधी नीतियों का परिणाम है। उन्होने कहा कि आज देश में सिर्फ राहुल जी लड़ रहे हैं। हम डरने वाले नहीं हैं। महोबा में एक दलित बालिका के साथ दुराचार की जघन्य घटना का जिक्र करते हुए कहा कि आवाज उठाने पर मेरे ऊपर मुकदमा कर दिया गया लेकिन हम डरेंगे नहीं और इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए मजबूती के साथ डटे रहेंगे। उन्होने निकोबार को बचाने के लिए प्रदेश कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे हस्ताक्षर अभियान में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने का आवाहन करते हुए कहा कि आने वाला चुनाव महत्वपूर्ण है आप लोग अभी से इस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें।

सांसद राकेश राठौर ने भी सदस्यता ग्रहण करने वालों को कांग्रेस पार्टी के विचारों और उसके द्वारा किये गये योगदान को जन-जन तक पहुंचाने एवं जनविरोधी भाजपा सरकार को हटाने के लिए जुटने का आवाहन किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक श्री सोहेल अख्तर, सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 प्रमोद पाण्डेय, श्री अरूणेश यादव आदि मौजूद रहे।

इस मौके पर बरेली, लखीमपुर, सीतापुर आदि जनपदों से सदस्यता ग्रहण करने वालेें प्रमुख लोगों में प्रधान रविन्द्र राठौर, जिला पंचायत सदस्य राममूर्ति राठौर, फूल सिंह, राजा राम साहू, सुखवीर गुर्जर, प्रेमशंकर राठौर, प्रधान संतोष कुमार, पूर्व बीडीसी सदस्य राम प्रकाश, पूर्व बीडीसी बालक राम, राजाराम साहू, फूल सिंह सहित सैंकड़ों की संख्या में विभिन्न जनपदों से आये विभिन्न वर्गों के लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी के ग्राम सभा दौलतपुर में किसान कल्याण मिशन के तहत आयोजित प्रगतिशील किसान सम्मेलन में कृषक पाठशाला के 8वें संस्करण का शुभारंभ किया।

Leave a Comment

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Recent News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी के ग्राम सभा दौलतपुर में किसान कल्याण मिशन के तहत आयोजित प्रगतिशील किसान सम्मेलन में कृषक पाठशाला के 8वें संस्करण का शुभारंभ किया।

Read More »

Editor's Pick