डिजिटल शिक्षा का नया अध्याय: डॉ. सिंह ने दोहराई सभी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम की प्रतिबद्धता

डिजिटल शिक्षा का नया अध्याय: विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने वृहस्पतिवार को पराग चौराहा, आशियाना स्थित अपने कार्यालय पर क्षेत्रवासियों के साथ विस्तृत जन–संवाद किया। इस संवाद में क्षेत्रवासियों ने अपनी अपेक्षाओं, समस्याओं और विकास संबंधी सुझावों को खुलकर रखा। विधायक ने सभी प्रत्येक मुद्दों पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई एवं समाधानोन्मुख कार्यवाही के निर्देश दिए।फ्लैगशिप योजनाओं के प्रसार पर जोर जनसंवाद के दौरान विधायक ने 5 मेधावियों को लैपटॉप तथा 10 मेधावियों को साइकिल देकर सम्मानित करने की घोषणा की, साथ ही पार्कों में नए ओपेन एयर जिम आदि की स्थापना की स्वीकृति प्रदान की। गौरतलब है सरोजनीनगर में विधायक डॉ. सिंह द्वारा 1700 मेधावियों को लैपटॉप तथा साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया जा चुका है। महिलाओं को रोजगार स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 162 ताराशक्ति केंद्र, युवाओं को निःशुल्क डिजिटल स्किल्स का प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए 14 रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं सशक्तिकरण केंद्र, 95 पार्कों में ओपेन एयर जिम, 85 स्कूलों में झूले और करीब 65 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास तथा डिजिटल लाइब्रेरी और 42 आरडब्लूए में पुस्तकालय स्थापित कराये गए है। इस दौरान विधायक ने फ्लैगशिप योजनाओं का दायरा बढ़ाने में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। सभी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास रूम का संकल्प डिजिटल शिक्षा के प्रोत्साहन के क्रम में विधायक राजेश्वर सिंह ने पुनः संकल्प व्यक्त किया कि सरोजनीनगर में जिन भी विद्यालयों के प्रबंधक / प्रधानाचार्य अपने संस्थान को स्मार्ट क्लास के साथ अपग्रेड करना चाहते हैं, वे निःसंकोच हमारे कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी के ग्राम सभा दौलतपुर में किसान कल्याण मिशन के तहत आयोजित प्रगतिशील किसान सम्मेलन में कृषक पाठशाला के 8वें संस्करण का शुभारंभ किया।

Leave a Comment

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Recent News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी के ग्राम सभा दौलतपुर में किसान कल्याण मिशन के तहत आयोजित प्रगतिशील किसान सम्मेलन में कृषक पाठशाला के 8वें संस्करण का शुभारंभ किया।

Read More »

Editor's Pick