यूपी के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने आज जनपद बाराबंकी के ग्रामसभा–दौलतपुर में ‘किसान कल्याण मिशन’ के तहत आयोजित प्रगतिशील किसान सम्मेलन में कृषक पाठशाला के 8वें संस्करण का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थल पर लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर कृषि नवाचार अपना रहे किसानों के कार्यों की सराहना की। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कृषकों को सम्मानित किया एवं विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चेक वितरण एवं ट्रैक्टर की चाबी भी सौंपी।


