लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभ अवसर पर उन्नति फाउंडेशन संस्था द्वारा कंबल वितरण कर संदेश दिया, “आओ मिलकर खुशियाँ बाटें”

आओ मिलकर खुशियां बांटे‌ जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाये”लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभ अवसर पर उन्नति फाउंडेशन संस्था द्वारा “‘आओ मिलकर खुशियाँ बाटें” के अन्तर्गत प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष 13 जनवरी 2026 को कंबल वितरण एवं भोजन सेवा के साथ स्वच्छता स्वास्थ्य शिक्षा सुरक्षा स्वदेशी एवं समृद्ध भारत के प्रति जागरूकता शिविर का आयोजन ग्राम बक्कास, लखनऊ में किया गया जिसमें बुजुर्गों, महिला एवं पुरुषों को कंबल वितरण के साथ स्वच्छता स्वास्थ्य शिक्षा सुरक्षा एवं स्वदेशी, समृद्ध भारत के प्रति जागरूक किया गया।और जरूरतमंदों को लगभग 200 कंबल एवं भोजन का वितरण किया गया। उन्नति फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष रोहित सिंह, सचिन शैलजा पांडे, कोऑर्डिनेटर सैफ खान, लकी सुरीन और त्रिनेत्र संस्था से उषा गोस्वामी, सुनीता सिंह, तृप्ति मिश्रा मौजूद रही।रोहित सिंह ने ग्रामीण लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी‌। त्रिनेट संस्था की उषा गोस्वामी ने महिला सशक्तिकरण के बारे में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर कैसे बने इसकी जानकारी दी। शैलजा पांडेय ने स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के लाभ के बारे में बताया तत्पश्चात‌ सभी लोगों ने आसपास स्वच्छता रखने की शपथ ली।।

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी के ग्राम सभा दौलतपुर में किसान कल्याण मिशन के तहत आयोजित प्रगतिशील किसान सम्मेलन में कृषक पाठशाला के 8वें संस्करण का शुभारंभ किया।

Leave a Comment

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Recent News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी के ग्राम सभा दौलतपुर में किसान कल्याण मिशन के तहत आयोजित प्रगतिशील किसान सम्मेलन में कृषक पाठशाला के 8वें संस्करण का शुभारंभ किया।

Read More »

Editor's Pick