AISMNM( All India Small & Medium Newspapers Federations) की यूपी की राजधानी लखनऊ जिले की बैठक में जिले के गठन को लेकर चर्चा की गई। इस बैठक जिले के जिला अध्यक्ष के साथ जिले के पदाधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने जिले में पत्रकारों को मजबूत और अखबार व न्यूज पेपर के मजबूती के लिए चर्चा हुई और साथ में जिले में ज्यादा से ज्यादा पत्रकारों और संपादकों को जोड़ने पर जोर दिया गया।
संगठन को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है पूरे भारत में इस संगठन से हजारों पत्रकारों की टीम जुड़ी हुई। जो लगातार सभी राज्य में कार्य तेजी से चल रहा है। लखनऊ में जीपीओ में संगठन का कार्यालय में बैठक हुई।
इस संगठन में पत्रकारों के हितों और संपादकों के अखबारों के हितों की लड़ाई के कार्य कर रही है। राष्ट्रीय कार्यकरिणी के दिशा निर्देशों पर लखनऊ जिले के विस्तार के लिए टीम का गठन हो रहा है।

