लखनऊ में मानव शिक्षा सेवा संस्था के संस्थापक आलोक गुप्ता एवं संस्था के अन्य सदस्यों ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री उ०प्र० सरकार, ओम प्रकाश राजभर के विचारो एवं संघर्षों से प्रभावित होकर आज दिनांक-19.01.2026 दिन सोमवार को मानव शिक्षा सेवा संस्था के शिखर गुप्ता एवं पूनम गुप्ता के साथ कई सदस्यों ने बड़े ही जोर और शोर के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। और इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष को आश्वस्त कराया कि वे पार्टी में निस्वार्थ भाव से कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने में अपनी सहभागिता करेंगे।
उक्त कार्यक्रम सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं पूर्व राज्यमंत्री उ०प्र०, डॉ० अरविन्द राजभर के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, पीयूष मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव, शक्ति सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष उ०प्र०. विनोद कुमार सिंह उर्फ फागू सिंह, प्रदेश महासचिव उ०प्र० शिवेन्द्र बहादुर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, उ०प्र०, आईटी सेल, धर्म प्रकाश चौधरी सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।


