बारिश में VIP रोड की खुली पोल, कपूरथला सहारा ऑफिस के पास भरा लबालब पानी, नगर निगम JCB की वजह से जाम और गड्ढे में फंसी वैगनआर ।

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में कपूरथला की जिसे VIP रोड कहते हैं, उसी कपूरथला – सहारा ऑफिस के पास का आज नजारा देखिए।

नगर निगम की JCB बीच सड़क पर गड्ढा खोदकर खड़ी है। वहां बगल में लबालब पानी भरा है। और एक इंसान की वैगनआर उसी गड्ढे के अंदर चली गई। फिर क्या था। कई किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया। लोग घंटों तक अपने वाहनों में फंसे रहे।

सोचिए, ये वही रोड है जहां से रोज VIP लोग निकलते हैं। अगर VIP रोड का ये हाल है तो आम गलियों का क्या होगा?

न तो पहले से कोई तैयारी, न कोई बैरिकेडिंग, न कोई संकेत। बस JCB लाओ, रोड खोदो, पानी भरने दो और जनता को जाम में सड़ने दो।

  • ये है लखनऊ स्मार्ट सिटी की असलियत। रोड नहीं, गड्ढों का भंडार। न जाने किस रोड पर पानी भरा हो और अचानक गड्ढा पड़ जाए और आप किसी वाहन से हो और फंस जाएं तो बहुत तकलीफ होगी। निगम की इस लापरवाही का खामियाजा आज एक कार सवार ने भुगता, कल कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है।
  • *नगर आयुक्त से सवाल जनता का सवाल – क्या बरसात का इंतजार था गड्ढा खोदने के लिए? क्या एक बोर्ड तक नहीं लगाया जा सकता था कि आगे गड्ढा है?*

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी के ग्राम सभा दौलतपुर में किसान कल्याण मिशन के तहत आयोजित प्रगतिशील किसान सम्मेलन में कृषक पाठशाला के 8वें संस्करण का शुभारंभ किया।

Leave a Comment

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Recent News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी के ग्राम सभा दौलतपुर में किसान कल्याण मिशन के तहत आयोजित प्रगतिशील किसान सम्मेलन में कृषक पाठशाला के 8वें संस्करण का शुभारंभ किया।

Read More »

Editor's Pick