बिहार(BIHAR) में महागठबंधन की ‘खिचड़ी’ नहीं पकी है: केशव प्रसाद मौर्य By Prabhasakshi News Network

उत्तर प्रदेश (UP) के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने BIHAR विधानसभा चुनाव परिणामों को लेकर विपक्षी दलों के ‘‘महागठबंधन’’ पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि आंतरिक कलह के कारण राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव की ‘‘खिचड़ी’’ नहीं पक रही।
बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Vidhansabha Election) में भारतीय जनता पार्टी(BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को दो-तिहाई बहुमत मिला है, जबकि महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा है।

बिहार चुनाव के सह-प्रभारी और उप-मुख्यमंत्री मौर्य ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “राहुल जी, तेजस्वी जी और अखिलेश जी की तिकड़ी में मनमुटाव हो गया था, इसलिए वे बिहार में साथ नहीं चल पाए।” सह-प्रभारी नियुक्त होने के बाद, मौर्य बिहार में ही रहे और एनडीए उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते रहे।

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी के ग्राम सभा दौलतपुर में किसान कल्याण मिशन के तहत आयोजित प्रगतिशील किसान सम्मेलन में कृषक पाठशाला के 8वें संस्करण का शुभारंभ किया।

Leave a Comment

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Recent News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी के ग्राम सभा दौलतपुर में किसान कल्याण मिशन के तहत आयोजित प्रगतिशील किसान सम्मेलन में कृषक पाठशाला के 8वें संस्करण का शुभारंभ किया।

Read More »

Editor's Pick