उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि प्रदेश में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में उत्तर प्रदेश के प्रत्येक मतदाता को स्वयं से संबंधित गणना प्रपत्र को सही से भरकर हस्ताक्षर करने के बाद 04 दिसंबर तक अपने मतदेय स्थल के बीएलओ को उपलब्ध कराना है। उत्तर प्रदेश में हुए पिछले विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के बाद वर्ष 2003 में तैयार मतदाता सूची में अपना या अपने संबंधी का विवरण खोजने के लिए वेब पोर्टलhttps:@@voters-eci-gov-in पर जाएं,Search Your Name in Last SIR पर क्लिक करें, Search by Elector Details VSc पर जाएं और ऐसा कर अपने या अपने संबंधी की डिटेल्स आसानी से खोज सकते हैं। यदि वर्ष 2002-2004 की अवधि में मतदाता भारत के किसी अन्य राज्य में रहा हो तो उस राज्य में उस अवधि में संपन्न हुए ैप्त् के बाद तैयार मतदाता सूची भी उपर्युक्त वेब पोर्टल पर उपलब्ध है एवं उसे वहाँ से देखा जा सकता है। गणना प्रपत्र को उपर्युक्त वेब पोर्टल पर ही ऑनलाइन भी भरने की सुविधा उपलब्ध है।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता उपरोक्त पोर्टल पर जाकर अपना एपिक नंबर दर्ज कर अपने ठस्व् का नाम व फ़ोन नंबर पता कर सकते हैं। पोर्टल के माध्यम से Book a call with your BLO सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने पर आपके क्षेत्र के ठस्व् को यह नोटिफिकेशन जाता है कि आप उससे बात करना चाहते हैं एवं आपका नाम व मोबाइल नंबर ठस्व् ।चच पर प्रदर्शित होता है। ठस्व् से अपेक्षा की गई है कि मतदाता द्वारा बात करने की इच्छा जताने पर 48 घंटे के भीतर मतदाता को ठस्व् द्वारा वापस कॉल की जाएगी। मतदाताओं की सुविधा के लिए टेलीफ़ोन की हेल्पलाइन भी उपलब्ध है। जनपद के एसटीडी कोड के साथ 1950 डायल करने पर घंटी उस जनपद के जनपद सम्पर्क केंद्र पर जाती है। मतदाताओं द्वारा फोन करने पर ज़िला संपर्क केंद्र पर बैठे कर्मचारियों द्वारा मतदाताओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया जाता है एवं उनकी शिकायत दर्ज की जाती है। उन्होंने बताया कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं नगर आयुक्तों को नगरीय इलाकों में अधिक से अधिक हेल्प डेस्क संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। कॉन्टैक्ट सेंटर एवं हेल्प डेस्क पर ैप्त् प्रक्रिया से पूर्णतया भिज्ञ एवं प्रशिक्षित कर्मियों की तैनाती के भी निर्देश दिए गए हैं।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया उत्तर प्रदेश में अभी तक 03 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का संग्रह एवं डिजिटाइजेशन का कार्य बीएलओ द्वारा किया जा चुका है। उन्होंने समस्त मतदाताओं से ैप्त् प्रक्रिया में पूर्ण उत्साह के साथ भाग लेने एवं अपने ठस्व् का सहयोग करने की अपील भी की। नगरीय क्षेत्रों में प्राय ठस्व् स्थानीय कर्मचारी नहीं होता है अतः नगरीय क्षेत्रों में ठस्व् का काम ग्रामीण क्षेत्रों के मुक़ाबले कठिन होता है। ऐसी स्थिति में रेज़ीडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों को भी अपने क्षेत्र के ठस्व् के साथ सहयोग करना चाहिए और ैप्त् प्रक्रिया में पूर्ण सक्रियता के साथ भाग लेना चाहिए।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को यह स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि उनको यह सुनिश्चित कराना है कि उनके जनपद के समस्त गावों के समस्त मजरों में और नगरीय क्षेत्रों में समस्त मोहल्लों, कॉलोनियों और बस्तियों में रहने वाले प्रत्येक मतदाता को गणना पत्र अवश्य उपलब्ध करा दिया जाए। विभिन्न स्रोतों से जिला निर्वाचन अधिकारी यह फीडबैक लें की उनके ज़िले का कोई भौगोलिक क्षेत्र ठस्व् के भ्रमण से छूट न गया हो। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारियों से अपने ज़िले में SIR प्रक्रिया को कार्ययोजना बनाकर समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया।सम्पर्क सूत्र-प्रदीप कुमारअवनीश श्रीवास्तव/03ः54 च्डफोन नम्बर क्पतमबज रू 0522-2239023 ई0पी0बी0एक्स0: 0522-2239132,33,34,35 एक्सटेंशन रू 223 224 225फैक्स नं0 रू 0522-2237230 0522-2239586 ई-मेल रू
यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि प्रदेश में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में उत्तर प्रदेश के प्रत्येक मतदाता को स्वयं से संबंधित गणना प्रपत्र को सही से भरकर हस्ताक्षर करने के बाद 04 दिसंबर तक अपने मतदेय स्थल के बीएलओ को उपलब्ध कराना है।
Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.
Related News
Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.