देश में चर्चित अंकित भंडारी हत्याकांड में भाजपा सरकार की निरंकुशता के खिलाफ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय लखनऊ प्रांगण में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष बैठकर कैंडल जलाकर दिवंगत अंकिता भंडारी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा भाजपा सरकार की हीलाहवाली के खिलाफ मौन रखकर विरोध जताया।इस मौके पर उपस्थित पत्रकार बन्धुओं से बात करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि अंकित भंडारी हत्याकांड ने उत्तराखंड के साथ-साथ पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।
यह मामला सत्ता के संरक्षण में अपराधियों को बचाने का प्रतीक बनता जा रहा है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने स्पष्ट रूप से मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और गहन जांच सीबीआई से कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और जब तक अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक कांग्रेस पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के साथ पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, मीडिया विभाग के चेयरमैन, पूर्व मंत्री डॉ0 सी0पी0 राय, जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष रूद्र दमन सिंह बबलू, शहर कांग्रेस कमेटी के लखनऊ के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 उमा शंकर पाण्डेय, प्रमोद सिंह, विकास श्रीवास्तव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता द्विजेन्द्र त्रिपाठी, बृजेन्द्र सिंह, डॉ0 जियाराम वर्मा, अनुसुईया शर्मा, नितिन शर्मा, संजय सिंह, शीला मिश्रा, सुशीला शर्मा, आशुतोष मिश्रा,आसिफ रिजवी रिंकू, योगेश्वर सिंह, तीर्थराज मिश्रा आदि मुख्य रूप से साथ रहे।
