शिवा एसोसिएशन (NGO) द्वारा जरूरतमंदों को कम्बल वितरण का आयोजन ग्राम शाहपुर, बख्शी का तालाब विधान सभा लखनऊ पर किया गया। कम्बल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजेश कुमार उप कृषि निदेशक (से0नि0), उ0प्र0 सरकार उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मध्यान्ह 3 बजे ऑलमाइटी शिवा एसोसिएशन (एन.जी.ओ.) द्वारा जरूरतमंदों को कम्बल वितरण का आयोजन ग्राम शाहपुर, बख्शी का तालाब विधान सभा लखनऊ पर किया गया। कम्बल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजेश कुमार उप कृषि निदेशक (से0नि0), उ0प्र0 सरकार उपस्थित रहे।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राजेश कुमार उप कृषि निदेशक (से0नि0) उ0प्र0 सरकार द्वारा सैंकड़ों की संख्या में आये निर्धन व्यक्तियों एवं जरूरतमंदों को कम्बल वितरण किया गया। ऑलमाइटी शिवा एसोसिएशन (एन.जी.ओ.) के सचिव आदित्य चौधरी ने बताया कि इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजेश कुमार उप कृषि निदेशक (से0नि0) उ0प्र0 सरकार द्वारा कहा कि आलमाइटी शिवा एसोसिएशन संस्था जनहित के लिए जो प्रयास कर रही है वह अतुलनीय है। उन्होने कहा कि आज हमारे समाज के बीच तमाम ऐसे परिवार हैं जिन्हें मदद की जरूरत है। उन्होने इस मौके पर संस्था द्वारा आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम में लोगों को कम्बल वितरित किया और समस्त ग्रामीणजनों को जागरुक किया कि वह अपने बच्चो को आवश्य पढ़ाए। उन्होने कहा किशिक्षा जीवन का आधार है, जो व्यक्ति को ज्ञान, नैतिकता और समझ प्रदान करती है। यह केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि सोचने, समझने और निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करती है। शिक्षा से व्यक्ति आत्मनिर्भर बनता है और समाज में अपना स्थान बनाता है।संस्था के सचिव आदित्य चौधरीने बताया कि आलमाइटी शिवा एसोसिएशन अपने दायित्यों और समाज के प्रति कर्तव्यों का पूरी तरह पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा कि समय-समय पर जहां गरीबों, झोपड़पट्टिों में गरीब बच्चों को शिक्षण सामग्री, गरीबों को राशन वितरण किया जा रहा है वहीं अब ठण्ड के दिनों में हर साल की भाती इस साल भी कम्बल वितरण का आयोजन किया गया है। इस मौके पर प्रमुख रूप से राजेश कुमार, उप कृषि निदेशक, सचिव आदित्य चौधरी, विनोद कुमार, विजय शंकर अधिवक्ता उच्च न्यायालय, राम नारायण, बीना पूर्व प्रधान, मीरा कुमारी, नीतू सिंह, शुभम, अंजली, आशा, तनूश्री, क्षितिज तमाम लोग भी मौजूद रहे।

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी के ग्राम सभा दौलतपुर में किसान कल्याण मिशन के तहत आयोजित प्रगतिशील किसान सम्मेलन में कृषक पाठशाला के 8वें संस्करण का शुभारंभ किया।

Leave a Comment

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Recent News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी के ग्राम सभा दौलतपुर में किसान कल्याण मिशन के तहत आयोजित प्रगतिशील किसान सम्मेलन में कृषक पाठशाला के 8वें संस्करण का शुभारंभ किया।

Read More »

Editor's Pick