सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, जनपद मऊ के कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव, पूर्व राज्य मंत्री एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी (घोसी) डॉ. अरविंद राजभर के नेतृत्व में जिले के विभिन्न सामाजिक वर्गों से जुड़े सम्मानित लोगों तथा कई संगठनों के पदाधिकारियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की स्पष्ट विचारधारा, समाज के अंतिम पायदान तक न्याय, शिक्षा एवं सामाजिक बराबरी, तथा युवाओं के

रोजगार व भविष्य निर्माण को लेकर उठाए जा रहे मुद्दों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।

सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों ने बताया कि—
माननीय मंत्री श्री ओमप्रकाश राजभर जी के कुशल नेतृत्व, जनसुनवाई की पारदर्शी व्यवस्था, और जनसमस्याओं के त्वरित निवारण के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता को देखकर समाज में सक्रिय रूप से योगदान देने वाले साथियों ने पार्टी को अपना स्वाभाविक राजनीतिक घर माना है।

डॉ. अरविंद राजभर ने सभी नव–सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि—
“पार्टी की ताकत संगठन से बनती है समाज के बीच खड़े वे लोग हैं, जो बिना भेदभाव के जनता की समस्याओं को अपनी समस्या समझकर समाधान के लिए सतत प्रयास करते हैं। आज जो नए साथी जुड़े हैं, वे हमारी पार्टी को जनमानस तक पहुँचाने में मील का पत्थर साबित होंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि—
वर्तमान समय नई राजनीतिक अवधारणा का दौर है, जहाँ समाज के सामाजिक उत्थान, शैक्षणिक सुधार, युवा सशक्तिकरण, तथा नवीन राजनीतिक सोच ही भविष्य की दिशा तय करेगी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी इन्हीं लक्ष्यों को लेकर निरंतर कार्यरत है।

आज सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी साथियों ने यह संकल्प लिया कि—
वे पार्टी की नीति, सिद्धांत और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे तथा जनपद में संगठन को और सशक्त बनाने के प्रयासों में सक्रिय सहयोग देंगे।

कार्यक्रम का संचालन पार्टी के जिलाध्यक्ष तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा किया गया। अंत में सभी नव सदस्यों को पार्टी की ओर से शुभकामनाएँ व आभार व्यक्त किया गया।

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी के ग्राम सभा दौलतपुर में किसान कल्याण मिशन के तहत आयोजित प्रगतिशील किसान सम्मेलन में कृषक पाठशाला के 8वें संस्करण का शुभारंभ किया।

Leave a Comment

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Recent News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी के ग्राम सभा दौलतपुर में किसान कल्याण मिशन के तहत आयोजित प्रगतिशील किसान सम्मेलन में कृषक पाठशाला के 8वें संस्करण का शुभारंभ किया।

Read More »

Editor's Pick