बुधवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर ओबीसी एडवाइजरी कॉउंसलिंग और ओबीसी विभाग की सांगठनिक बैठक सुनिश्चित है। इस बैठक में ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ओबीसी एडवाइजरी कॉउंसलिंग के राष्ट्रीय संयोजक डॉ अनिल जयहिंद जी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। बैठक में कांग्रेस पार्टी,अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी,महासचिव प्रियंका गाँधी की भागीदारी न्याय यानी ‘‘जितनी आबादी, उतना हक़’’ मिशन को संगठन के माध्यम से बहुजनों तक पहुंचाने के लिए तमाम रणनीति पर चर्चा होगी। साथ ही आरएसएस बीजेपी सरकार द्वारा बहुजनों का हक़ अधिकार छीनने की नीयत वाली नीतियों को लेकर ब्लॉक और जनपद स्तर पर चौपाल आयोजित करना प्रस्तावित है। जातिगत जनगणना,आबादी के अनुपात में आरक्षण,आर्थिक सर्वे,संस्थागत सर्वे मुद्दे को लागू करने पर भी चर्चा होगी।
ओबीसी एडवाइजरी काउंसलिंग के प्रदेश संयोजक और ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि बैठक में बहुजन समाज यानी पिछड़े, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज सामाजिक और आर्थिक नुकसान पहुंचाने के लिए हिन्दू-मुस्लिम नफ़रत, निजीकरण, संविदाकरण, एनएफएस, नोटबंदी, आरक्षण घोटाला, न्यायपालिका में कॉलीजियम प्रणाली, लेटरल एंट्री, अन्यायपूर्ण ईडब्ल्यूएस, राजनीति का व्यवसायीकरण और धार्मिककरण, सांकेतिक प्रतिनिधित्व की राजनीति आदि मुद्दे प्रमुख हैं।
पिछड़ा वर्ग विभाग पूरे उत्तर प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर चुनाव आयोग से मिली भगत कर भाजपा की की वोट चोरी को पर्चा पोस्ट और पदयात्राओं के माध्यम से लोगों के बीच ले जाएगी।पिछड़े वर्गों को जागरुक कर यह बताया जाएगा कि किस प्रकार से पिछड़ों की हक को लूटने के लिए भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने का प्रयास कर रही है एक वोट एक व्यक्ति के अधिकार को शिथिल करके इस देश के बहुसंख्यक आबादी को उनके अधिकार से वंचित कर भारतीय जनता पार्टी इस देश में तानाशाही लागू करना चाहती है।
पिछड़ा वर्ग विभाग पूरे प्रदेश में सामाजिक न्याय सम्मेलनों भागीदारी न्याय सम्मेलनों और पिछड़ा वर्ग युवा संवाद, पिछड़ा वर्ग महिला संवाद, के माध्यम से पिछडे वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ने का अभियान चलायेंगी।नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पिछड़े वर्गों के जातिगत जनगणना और सामाजिक न्याय के मुद्दों को धार देने के लिए मंडलीय सम्मेलन और जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन करने की रूपरेखा तैयार की गई है। अगले कुछ महीने में पूरे उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी के करीब 20-25 संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।